A- A+ A++
[gtranslate]

जोधपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण हादसा: मासूम की मौत, 12 लोग झुलसे

Summary

राजस्थान के जोधपुर में गैस सिलेंडर फटने से दर्दनाक हादसा, छह महीने के बच्चे की मौत, 12 लोग झुलसे। जानें क्या है घटना की पूरी जानकारी।

राजस्थान के जोधपुर शहर में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब एक घर में गैस सिलेंडर लीक होने के कारण जोरदार विस्फोट हो गया। इस हादसे में छह महीने के मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें से दो की हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना गुलाब सागर इलाके में मियां की मस्जिद के पास स्थित एक घर में हुई। बताया जा रहा है कि घर के लोग फर्नीचर का काम करते हैं, और विस्फोट के समय खाना बनाया जा रहा था। अचानक सिलेंडर से गैस लीक होने लगी, जिससे पूरे घर और उससे सटे दुकान में आग तेजी से फैल गई।

jodhpur news

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही पलों में घर-दुकान दोनों जलकर राख हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक कई लोगों को गंभीर चोटें लग चुकी थीं।

झुलसे हुए सभी घायलों को इलाज के लिए एमजीएच (महात्मा गांधी अस्पताल) के बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है। दो बच्चों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें उम्मेद अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

इस दर्दनाक घटना पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गहरा दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा,

“जोधपुर के गुलाब सागर क्षेत्र में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से हुई दुर्घटना अत्यंत दुखद है। मैंने जिला प्रशासन से बात कर घटनास्थल की स्थिति की जानकारी ली है। सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।”

ऐप डाउनलोड
Android

Android

iOS

IOS